बिजली कंपनी के स्टोर में लगी आग, 15 करोड़ का नुकसान

मसौढ़ी. धनरूआ प्रखंड के नदवां मधुवन स्थित केजीसीएल बिजली कंपनी के स्टोर में बुधवार की शाम आग लग गयी.

मसौढ़ी. धनरूआ प्रखंड के नदवां मधुवन स्थित केजीसीएल बिजली कंपनी के स्टोर में बुधवार की शाम आग लग गयी. आग की लपट इतनी तेज थी कि मसौढ़ी व आसपास से गयी अग्निशमन की गाड़ी आग बुझाने में अपने आप को असहाय महसूस करने लगी. पटना से आयी तीन अग्निशमन की गाड़ी काफी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया. कंपनी के रिजनल मैनेजर निरंजन दास की माने तो आग से प्रारंभिक आकलन के अनुसार 25 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है. अंतिम आकलन के बाद क्षति और भी बढ़ सकती है. उनके अनुसार आसपास के किसानों द्वारा अपने खेतों में जलाये गये पराली से निकली चिंगारी से स्टोर में आग लगी. वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पहले आग लगने के बाद स्टोर में मौजूद कर्मी आग बुझाने के बजाये वीडियो बनाने में मशगूल थे. बाद में आग जब विकराल रूप धारण किया तो इधर-उधर भागने लगे और प्रशासन को इसकी सूचना दी. क्या कहना है थानाध्यक्ष का- थानाध्यक्ष ललित विजय ने आग लगने व कंपनी द्वारा दी गयी सूचना व लिखित आवेदन के आलोक बताया कि गुरुवार को आग लगे स्टोर की जांच पुलिस द्वारा की गयी है. उन्होंने बताया कि 15 करोड़ का नुकसान कंपनी द्वारा लिखित में दिया गया है. वहीं बुधवार को कंपनी के रिजनल मैनेजर ने प्रारंभिक तौर पर 25 करोड़ का नुकसान होने की बात कही है. कंपनी से नुकसान गये सामानों की सूची मांगी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >