नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ थाने में FIR दर्ज, BJP के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी

FIR Against Tejashwi Yadav: बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल मची हुई है. आरजेडी के फेसबुक पेज के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया. इसमें एक वीडियो शेयर किया गया था. उस वीडियो में बीजेपी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही थी. अब यह मामला थाने तक पहुंच गया है.

FIR Against Tejashwi Yadav: बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भारी पड़ गया. तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है. राजद के फेसबुक पेज के जरिए शेयर किए गए वीडियो को डिलीट करने और तेजस्वी यादव पर कार्रवाई करने की मांग की गई है.

काम के दौरान वीडियो पर पड़ी नजर

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाने में बीजेपी के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. दानिश इकबाल की माने तो, वह बीजेपी कार्यालय में काम कर रहे थे. काम के दौरान ही उनकी नजर राजद के ऑफिशियल फेसबुक पेज के जरिए किए गए पोस्ट पर पड़ी. उसमें एक वीडियो शेयर किया गया था. उस वीडियो में बीजेपी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तेजस्वी यादव समेत इन्हें लेकर की शिकायत

इस वीडियो के सामने आने के बाद दानिश इकबाल कोतवाली थाने पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा कमलेश यादव और एक यूट्यूब चैनल से जुड़े संबंधित लोगों के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग की. बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि आरजेडी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं. दानिश इकबाल ने स्क्रीनशॉट, वीडियो के लिंक के साथ-साथ पेन ड्राइव भी पुलिस को दिए हैं.

वीडियो डिलीट करने की मांग

बीजेपी के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने मांग की है कि राजद की ओर से जो वीडियो शेयर किया गया है, उसे डिलीट कराया जाए. क्योंकि इससे समाज में लोगों के बीच गलत संदेश जाता है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से मामले में जांच का आश्वासन दिया गया है. जांच में मामला सही पाए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में देर रात 23 IAS अफसरों का तबादला, इन जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >