Patna News : दुकानों पर गंदगी मिली, तो जुर्माना व शहर शत्रु का टैग

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में बेहतर रैंकिंग के लिए पटना नगर निगम शहर के सभी स्ट्रीट वेंडरों और दुकानों का विस्तृत सर्वे कराने जा रहा है. इसमें साफ-सफाई की स्थिति, कूड़ा प्रबंधन व डस्टबिन की व्यवस्था की विशेष रूप से जांच की जायेगी.

पटना . स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए पटना नगर निगम एक्टिव मोड में आ गया है. मिशन मेरा शहर, मेरी जवाबदेही के तहत निगम अब शहर के सभी स्ट्रीट वेंडरों और दुकानों का विस्तृत सर्वे कराने जा रहा है. इसमें साफ-सफाई की स्थिति, कूड़ा प्रबंधन और डस्टबिन की व्यवस्था की विशेष रूप से जांच की जायेगी. सर्वे के दौरान जहां गंदगी पायी जायेगी, वहां दुकानदार या वेंडर को शहर शत्रु या नगर शत्रु घोषित करते हुए प्रतीकात्मक माला पहना कर शर्मिंदा किया जायेगा. साथ ही दुकान के आकार और गंदगी के आधार पर 500 से 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा. नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि बीते साल पटना को केवल एक स्टार मिला था, लेकिन इस बार तीन स्टार मिलने की उम्मीद है. अब 2025 की तैयारी वक्त से पहले शुरू कर दी गयी है. इस बार फोकस कॉमर्शियल एरिया पर रहेगा.

रूट चार्ट बना हर दुकान पर होगी नजर

निगम द्वारा एक-एक दुकान और वेंडर की स्थिति का भौतिक सर्वे कराया जायेगा. घर से लोग अब कचरा वाहन में ही कूड़ा को फेंक रहे हैं. लेकिन, रात 11 बजे के बाद कई दुकानदार व वेंडर कचरा सड़क पर छोड़ कर चले जाते हैं. इससे सुबह शहर की छवि खराब होती है. अब ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होगी. सर्वे के दौरान डस्टबिन की उपलब्धता, कूड़े के सही निपटान और सफाई की व्यवस्था की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >