मीठापुर में ट्रक से आलू उतारने पर वसूला जुर्माना

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाये गये अभियान में मीठापुर सब्जी मंडी में कार्रवाई हुई. वहां मीठापुर पुल पर ट्रक खड़ा कर आलू का बोरा उतारे जाने पर जुर्माना लगाया गया.

संवाददाता, पटना

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाये गये अभियान में मीठापुर सब्जी मंडी में कार्रवाई हुई. वहां मीठापुर पुल पर ट्रक खड़ा कर आलू का बोरा उतारे जाने पर जुर्माना लगाया गया. बोरा जब्त करने के बाद व्यापारियों ने जुर्माना देकर उसे छुड़ाया. मीठापुर में बड़े-बड़े कॉमर्शियल वाहन के सड़क पर लोड-अनलोड करने से जाम लगता है. वहीं गौड़ीय मठ के आसपास भी स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. इस इलाके में सड़कों पर जमा बालू-गिट्टी जब्त किया गया. अभियान के दौरान 61 हजार 400 जुर्माना वसूला गया. पाटलिपुत्र अंचल में पाटलिपुत्र गोलंबर से गोसाई टोला के अलावा राजीव नगर, शिवपुरी सब्जी मंडी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में 26 हजार जुर्माना वसूला गया. नगर परिषद दानापुर निजामत में सगुना मोड़ से हाथीखाना मोड़ के दोनों तरफ अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. अभियान के दौरान 31 अवैध बैनर हटाये गये. बांस, बल्ला, गुमटी, ठेला जब्त किया गया व 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >