डीएलएड में एक लाख 20 हजार रुपये से अधिक शुल्क नहीं ले सकेंगे संस्थान

डीएलएड कोर्स के संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की संख्या के आधार पर ही फीस संरचना तय की गयी है

– नामांकन की पहली सूची 11 दिसंबर को

-29 नवंबर से शुरू होगा नामांकन, राज्य की 306 संस्थाओं की 30,800 सीटों पर होगा दाखिलासंवाददाता, पटनाराज्य के गैर सरकारी स्व-वित्तपोषित (निजी) प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स के लिए अधिकतम शुल्क तय कर दिया गया है. शिक्षा विभाग, पटना के संयुक्त सचिव, शोध एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2023-25 से प्रति छात्र अधिकतम 60 हजार रुपये प्रतिवर्ष तथा पूरे दो वर्ष के कोर्स के लिए कुल एक लाख 20 हजार रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जा सकेगा. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शुल्क अधिकतम सीमा है. डीएलएड कोर्स के संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की संख्या के आधार पर ही फीस संरचना तय की गयी है. यदि किसी संस्थान का व्यय निर्धारित मानक से कम होता है, तो उसी अनुपात में नामांकन शुल्क में भी कमी की जायेगी.

एडमिशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि जारी कर दी है. एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक वेबसाइट bsebdeled.com पर कर सकते हैं. समिति के अनुसार इस वर्ष 3,23,313 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. प्रवेश परीक्षा में 2,55,468 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं.

306 संस्थाएं, 30,800 सीटें

राज्य में डीएलएड के 306 शिक्षण संस्थान हैं, जिनमें 60 सरकारी और 246 गैर-सरकारी संस्थान शामिल हैं. सरकारी संस्थानों में कुल 9,100 सीटें व गैर-सरकारी संस्थानों में 21,700 सीटें उपलब्ध हैं. इस प्रकार कुल 30,800 सीटों पर नामांकन होगा. मेधा अंक के आधार पर पहले सरकारी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण नियमों के अनुरूप चयन होगा. इसके बाद ही गैर-सरकारी संस्थानों में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जायेगा. मेधा सूची के क्रम में अभ्यर्थियों को उनकी पसंद (च्वाइस) के अनुसार संस्थान आवंटित किये जायेंगे. आनंद किशोर ने सफल सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन करें और वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें.

नामांकन की पहली सूची 11 दिसंबर को होगी जारी

नामांकन के लिए पहली चयन सूची 11 दिसंबर को जारी की जायेगी. नामांकन 11 से 16 दिसंबर संबंधित संस्थानों में होगा. नामांकन कार्य रविवार को भी किया जायेगा. डीएलएड संस्थानों में नामांकन पूरी तरह मेरिट व आरक्षण प्रावधानों के आधार पर होगा. चयन के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा स्कोर (रैंक), संस्थानों में स्वीकृत सीटों की संख्या, ऑनलाइन आवेदन में भरे गए संस्थान विकल्प तथा राज्य सरकार के आरक्षण नियमों को आधार बनाया जायेगा. प्रथम चयन सूची व श्रेणीवार कटऑफ रैंक समिति के पोर्टल https://www.bsebdeled.com पर जारी किया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों को उनका इंटिमेशन लेटर लॉगइन आइडी पर उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे वे डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा चयन की सूचना एसएमएस के जरिये भी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >