वाहन जांच में फतुहा पुलिस को सफलता, कट्टा और 19 कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

फतुहा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है. एक व्यक्ति को देसी कट्टा और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी जमीन विवाद में बदला लेने की फिराक में था.

Patna Crime News : पटना जिले के फतुहा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देसी कट्टा और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

वाहन जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी

फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने बताया कि सोमवार को फतुहा-दनियावां एनएच-30ए और फतुहा-बख्तियारपुर फोरलेन पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक हुआ. तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देसी कट्टा और कारतूस रखने की बिंढोलिया में 19 राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

जमीन विवाद में वारदात की थी तैयारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के ग्यासपुर बरूना निवासी धर्मेंद्र कुमार (40), पिता रामचंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांव में जमीन विवाद को लेकर उसकी अंजनी नामक व्यक्ति से दुश्मनी चल रही थी. इसी विवाद में बदला लेने की नीयत से उसने देसी कट्टा और कारतूस की व्यवस्था की थी.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, 19 जिंदा कारतूस, एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है. इस संबंध में फतुहा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन के नेतृत्व में की गई. टीम में पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, ऋषभजीत कुमार शर्मा, विकास कुमार तथा फतुहा थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >