नौबतपुर. रौनिया गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से देसी राइफल बरामद किया है. मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया. दोनों की पहचान शक्लेश कुमार राम और उनके पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रौनिया गांव में कुछ लोग अवैध हथियार रखकर किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए, तुरंत टीम गठित की गयी. इसके बाद टीम ने मौके पर छापेमारी की. जांच के दौरान आरोपी के घर से एक देसी राइफल बरामद हुई. हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ही संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. जांच के लिए भेजे गये हथियार की थाना प्रभारी संजीत कुमार ने पुष्टि की कि इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और कार्रवाई जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
