मनेर. बीज वितरण में देरी पर किसानों का हंगामा, अब पंचायतवार मिलेगा बीज

. पिछले कई दिनों से बीज के लिए परेशान किसानों ने शनिवार को मनेर प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में हो हंगामा शुरू कर दिया.

मनेर. पिछले कई दिनों से बीज के लिए परेशान किसानों ने शनिवार को मनेर प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में हो हंगामा शुरू कर दिया. किसानों का कहना था कि बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद कई दिनों से वह प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बीज नहीं दिया जा रहा है, यह देख लोग हंगामा करने लगे. हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों ने पंचायत वार सूची निकालकर लोगों को अपनी पंचायत के निर्धारित दिन को आने को कहा. बताया जाता है कि मनेर प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में पिछले कई दिनों से मटर, चना और मसूर के बीज के लिए किसान जा रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार करने के बावजूद किसानों को बीज नहीं मिल रहा है और वापस लौटना पड़ा रहा था. शनिवार को सैकड़ों किसान बीज के लिए पहुंचे. इस बीच काफी भीड़ देखकर ई किसान भवन का मुख्य द्वार नहीं खोला गया. इसके बाद आक्रोशित हुए किसान ई किसान भवन के पास ही जमकर हो हंगामा करने लगे. इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारी ने सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले शांत कराया. किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मियों पर कई तरह के मनमानी करने का आरोप लगाते रहे. इस संबंध में कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अमरेंद्र बहादुर सिंह अनुदानित दर पर किसानों को बीज दिया जा रहा है. इसके लिए किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. बीज के लिए कृषि कार्यालय पर आये तो ओटीपी ही नहीं आ रही थी. जब तक किसान के रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आयेगी तब तक उन्हें बीज नहीं मिलेगा. लोगो का कई दिनों से ओटीपी नहीं आ रही है. बीज भी उपलब्ध है. मगर सभी लोग बीज पहले प्राप्त करना चाहते हैं. जब तक ओटीपी नहीं आयेगी तब तक उन्हें बीज नहीं मिलेगी. इधर अंततः कृषि पदाधिकारी को पंचायत वार समय निर्धारित करना पड़ा. किता चौहत्तर पश्चिमी, पूर्वी एवं मगर पाल सोमवार को मध्य माधोपुर एवं गयासपुर का मंगलवार को रामपुर दियारा तौफिर, मनेर नगर परिषद एवं सुअर मरवा पंचायत बुधवार को खासपुर दरवेशपुर दक्षिणी ब्यापुर एवं दरवेशपुर उत्तरी पंचायत गुरुवार को सराय,बलुआ शेरपुर पूर्वी एवं शेरपुर पश्चिम पंचायत को शुक्रवार को एवं बांक, सिंघाड़ा सादिकपुर पंचायत के किसानों को शनिवार को बीज प्राप्त होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >