टीपीएस कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह को छात्र संघ पदाधिकारियों ने दी विदाई

कार्यक्रम में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय समेत बिहार राज्य के कई प्रतिष्ठित पदाधिकारी व शिक्षाविदों की उपस्थिती रही

संवाददाता, पटना टीपीएस कॉलेज में शुक्रवार को कॉलेज के छात्र संघ की ओर से कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह के सम्मान में ‘विदाई सह सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय समेत बिहार राज्य के कई प्रतिष्ठित पदाधिकारी व शिक्षाविदों की उपस्थिती रही. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार, कुलानुशासक प्रो मनोज कुमार, छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो राजीव रंजन, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ कृष्णनंदन प्रसाद उपस्थित रहे. साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मुकेश कुमार (स्पोर्ट्स इंचार्ज), डॉ ऋषिकेश कुमार (इंचार्ज, स्थापना कक्ष), टीपीएस कॉलेज की परीक्षा नियंत्रक डॉ हेमलता सिंह, एवं इतिहास विभाग के शिक्षक मुकुंद कुमार शामिल हुए. इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह के प्रशासनिक कार्यों, उनके नेतृत्व में कॉलेज के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास तथा उनके सहज, सुलभ एवं सहयोगी स्वभाव की सराहना की. इस दौरान मंच पर उपस्थित प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह भावुक हो गये और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे सभी विकास कार्य महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण और छात्र-छात्राओं के सहयोग के बिना अधूरे थे. मैं आप सभी के प्यार से अभिभूत हूं और हमेशा कॉलेज के विकास के लिए तत्पर रहूंगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच संचालन अंकित तिवारी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) ने किया. छात्र संघ की ओर से कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, संयुक्त सचिव विकास दुबे, एवं शिवम परासर ने प्रधानाचार्य के योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर छात्र संघ द्वारा प्रधानाचार्य को विभिन्न उपहार भेंट किये गये. समारोह में कॉलेज के प्रशाखा पदाधिकारी मनोज कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार एवं उपाध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में डॉ मनीष चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >