पटना कॉलेज के बंद होने की सूचना फर्जी : प्राचार्य

Patna News :पटना कॉलेज के लेटर हेड पर जारी सूचना निकला फर्जी

पटना से अंबर की रिपोर्ट पटना. पटना कॉलेज के लेटर हेड पर पटना कॉलेज अगली सूचना तक बंद और कक्षाएं स्थगित होने की फर्जी सूचना विद्यार्थियों और शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में किसी असामाजिक तत्व के द्वारा डाला गया था. इसके बाद कॉलेज की ओर एक सूचना जारी की गयी, जिसमें बताया गया कि यह सूचना फर्जी है. पीयू के सभी छात्रों के वाट्सएप ग्रुप में किसी ने गलत सूचना वायरल कर दिया है, जो गलत है. पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम से यह फर्जी पत्र वायरल हो रहा था, जिसके बाद कॉलेज के वाट्सएप ग्रुप में यह बताया गया कि यह पत्र फर्जी है इसे कॉलेज की ओर से जारी नहीं किया गया है. कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे विश्वविद्यालय और कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही सही मानें. कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि असामाजिक तत्वों ने वाट्सएप ग्रुप पर गलत सूचना प्रकाशित कर दी थी, जिससे छात्र-छात्राओं में भ्रम फैल गया कि अगले आदेश तक कक्षाएं बंद है. हालांकि, बाद में वाट्सएप ग्रुप पर यह इस सूचना को फर्जी बताते हुए छात्रों को सही जानकारी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >