बिहार में हर साल डेढ़ लाख से अधिक को मिल रही प्राइवेट सेक्टर में नौकरी

बिहार में प्राइवेट नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.प्राइवेट सेक्टर के संगठित क्षेत्र में सालाना डेढ़ लाख से अधिक लोगों को नौकरी मिल रही है.

संवाददाता, पटना

बिहार में प्राइवेट नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.प्राइवेट सेक्टर के संगठित क्षेत्र में सालाना डेढ़ लाख से अधिक लोगों को नौकरी मिल रही है.यह आकलन नये यानी पहली बार खुले पीएफ एकाउंट से लगाया जा रहा है.हालांकि, राज्य में हर साल कामकाजी लोगों (15-59 साल) की आबादी इसकी तुलना में कहीं अधिक है.डेढ़ लाख नये पीएफ एकाउंट खुलने से यह साफ है कि बाकी की आबादी असंगठित क्षेत्र में छोटे-मोटे काम कर अथवा दिहाड़ी पर या स्वरोजगार करके गुजर -बसर कर रही है.हालांकि, पिछले साल राज्य में काफी संख्या में लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी है.राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में 4.27 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं, जबकि वर्ष 2025-26 में 1.40 लाख नयी नियुक्तियां की जायेंगी.

कॉरपोरेट सेक्टर की कमी बन रही कम नौकरी का कारण

बिहार में नये पीएफ एकाउंट खुलने में कमी का बड़ा कारण यह भी है कि राज्य में कॉरपोरेट सेक्टर की मौजूदगी आबादी की तुलना में काफी कम है.

बड़े प्लांट आदि की स्थापना तो नहीं ही हो रही है, कंपनियों के बड़े कार्यालय आदि

खुलने की रफ्तार भी काफी मंद है.इस कारण प्राइवेट नौकरी करने वालों में भी बड़ी तादाद में ऐसे लोगों की संख्या है,

जो बिना किसी कानूनी हक के दिहाड़ी जैसी अवस्था में नौकरी करने के लिए मजबूर हैं.

बड़े प्लांट आदि की स्थापना तो नहीं ही हो रही है, कंपनियों के बड़े कार्यालय आदि

खुलने की रफ्तार भी काफी मंद है.इस कारण प्राइवेट नौकरी करने वालों में भी बड़ी तादाद में ऐसे लोगों की संख्या है,

जो बिना किसी कानूनी हक के दिहाड़ी जैसी अवस्था में नौकरी करने के लिए मजबूर हैं.

राज्य में खुल रहे

नये पीएफ एकाउंट

सालनये पेरोल

2024-251,33,669 (फरवरी तक)

2023-241,51,234

2022-231,69,463

2021-2292,339

2020-213,78,771

2019-2084,257

2018-1988,293

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >