स्मार्ट फोन खरीदने के लिए हर टोला सेवक को मिलेंगे 10 हजार

बिहार में संचालित हो रही महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत काम कर रहे प्रत्येक शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) को स्मार्ट फोन खरीदने के लिए शिक्षा विभाग 10 हजार रुपये देगा.

संवाददाता, पटना

बिहार में संचालित हो रही महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत काम कर रहे प्रत्येक शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) को स्मार्ट फोन खरीदने के लिए शिक्षा विभाग 10 हजार रुपये देगा. इस खर्च को शिक्षा विभाग ने स्वीकृति दी है. इसका लाभ 30 हजार शिक्षा सेवकों को मिलेगा. राज्य कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में मंजूरी प्रदान की गयी.स्मार्ट फोन मिल जाने से शिक्षा सेवक डिजिटल गतिविधियों का भलीभांति संपादन कर सकेंगे. शिक्षा सेवकों को ऑन लाइन अटेंडेंस और दूसरी गतिविधियां संचालित करनी पड़ती हैं. इस तरह शिक्षा सेवकों को बड़ी राहत मिलेगी. राज्य में कुल 30 हजार टोला या केंद्र( 20 शिक्षा टोला और 10 हजार तालिमी मरकज हैं) हैं. इतने ही शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) हैं. इस तरह स्मार्ट फोन खरीदी के लिए विभाग ने 30 करोड़ खर्च करने को स्वीकृति दी है. शिक्षा सेवकों को यह राशि एकमुश्त दी जायेगी. इसके अलावा शिक्षा विभाग ने शिक्षा सेवकों को प्रतिवर्ष शिक्षण सामग्री मद में दी जा रही राशि 3405 रुपये में 8595 रुपये की वृद्धि की गयी है. यह राशि अब 12000 रुपये प्रति केंद्र कर दी गयी है. यह राशि एक हजार प्रति माह की दर से दी जायेगी. इस तरह शिक्षा विभाग को प्रतिवर्ष शिक्षण सामग्री खरीद में 25.78 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. इस तरह विभाग के इन दोनों निर्णयों केा प्रभावी करने के लिए 55.78 करोड़ की अतिरिक्त राशि का वहन करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >