ESIC की कार्रवाई की तैयारी, बिना पंजीकरण वाले संस्थानों पर कसेगा शिकंजा

ESIC Registration Update : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) पटना में स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लाभ सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। 10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थान जिन्होंने ईएसआईसी पंजीकरण नहीं कराया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट

ESIC Registration Update : पटना के कर्मचारियों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने तैयारी तेज कर दी है.

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 और सामाजिक सुरक्षा (केंद्रीय) नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ऐसे संस्थानों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने पात्र कर्मचारियों का ईएसआईसी में पंजीकरण नहीं कराया है.

10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थान रडार पर

ईएसआईसी अपंजीकृत संस्थानों की पहचान के लिए विभिन्न सरकारी डाटाबेस का मिलान कर रहा है.

इसमें यूडीआईएसई, एमएसएमई पंजीकरण और अन्य विभागों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. खासतौर पर ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन ईएसआईसी के नियमों का पालन नहीं किया गया है.

पात्र कर्मचारियों का कराना होगा अनिवार्य पंजीकरण

ईएसआईसी क्षेत्रीय निदेशक सी निरंजन कुमार ने बताया कि जो संस्थान पहले से किसी केंद्रीय श्रम कानून के तहत पंजीकृत हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी.

हालांकि, उन्हें सामाजिक सुरक्षा संहिता के तहत सभी पात्र कर्मचारियों का ईएसआईसी में अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा और निर्धारित अंशदान जमा करना होगा.

निर्देश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

सत्यापन के बाद प्राधिकृत अधिकारी संबंधित नियोक्ताओं को ईएसआईसी में पंजीकरण कराने का निर्देश जारी करेंगे.

यदि इसके बाद भी संस्थान नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनसे बकाया अंशदान, ब्याज और हर्जाना वसूला जाएगा. साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

हजारों कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

ईएसआईसी की इस पहल से राज्य के हजारों संविदा, आउटसोर्स और निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को फायदा मिलेगा.

इससे कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सकेगा.

पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, नौ ई-रिक्शा जब्त और 17,500 रुपये जुर्माना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >