Raid In Bihar: बिहार के बैंक पदाधिकारी के घर पर छापेमारी, पटना और गोपालगंज के 6 ठिकानों को EOU ने खंगाला

Raid In Bihar: पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के ठिकानों पर EOU ने शिकंजा कसा. पटना और गोपालगंज के 6 ठिकानों को खंगाला जा रहा है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह बड़ी कार्रवाई की जा रही है.

Raid In Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ ईओयू ने बड़ी कार्रवाई की. आज पटना और गोपालगंज में आर्थिक अपराध इकाई की टीम पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जांच में इनके पास 60.68 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद आर्थिक अपराध थाना में कांड दर्ज कर कोर्ट से तलाशी का आदेश लिया गया.

पेट्रोल पंप और राइस मिल को भी खंगाला

जानकारी के मुताबिक, भवेश कुमार सिंह के पटना और गोपालगंज के आवास, पैतृक घर, पेट्रोल पंप और राइस मिल सहित छह ठिकानों पर तलाशी जारी है. पहली छापेमारी पटना के रामजयपाल नगर स्थित किराये के फ्लैट में की गई, जहां ईओयू की टीम दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा खंगाल रही है.

इन 6 ठिकानों पर हुई छापेमारी

जिन 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उसमें पटना के रामजयपाल नगर के अलावा जकरियापुर मोहल्ला में कृष्णा निकेतन स्कूल के पास गैस गोदाम गली, गोपालगंज जिले के पैतृक आवास, भावना पेट्रोलियम विशम्भरपुर, जय माता दी राईस मिल और एसपी वर्मा रोड स्थित पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक भी शामिल है. इन सभी ठिकानों को निशाने पर लिया गया है.

तमाम कागजात खंगाल रही ईओयू की टीम

जानकारी के मुताबिक, सभी 6 ठिकानों पर ईओयू की टीम तमाम कागजात को खंगाल रही है. पेट्रोल पंप, राइस मिल और बैंक के कार्यालय से भी कागजात जुटाए जा रहे हैं. लेकिन, छापेमारी के दौरान क्या कुछ बरामद किये जाते हैं, इसके बारे में विस्तार रूप से जानकारी EOU की ओर से बाद में जारी की जाएगी. ईओयू की तरफ से हुई इस छापेमारी की वजह से कार्यालय में हड़कंप मचा रहा.

Also Read: Bihar Tourist Place: बिहार पवेलियन और 5डी थियेटर के साथ बेहद शानदार होगा टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, फन के लिये मिलेगा नया स्पॉट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >