Patna News: बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईओयू का बड़ा दावा, अधिकारी बोले- कई अहम दस्तावेज लगे हाथ

Patna News: बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के आवास पर ईओयू की टीम ने छापेमारी की. इस छापेमारी में ईओयू की टीम के हाथ कई अहम डॉक्यूमेंट्स हाथ लगे हैं.

Patna News: बिहार के पटना स्थित बेऊर जेल के अधीक्षक के विभिन्न ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की. केंद्रीय कारा बेउर के अधीक्षक विधु कुमार के गांव स्थित पैतृक घर और जेल परिसर के पास स्थित सरकारी आवास पर आर्थिक अपराध इकाई ने शनिवार की सुबह धावा बोला. आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के लिए पहुंचे हैं.

करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का मामला हो सकता है उजागर

कुछ महीने पहले ही बिहार कारा सेवा के अधिकारी विधु कुमार की पटना के बेउर केंद्रीय कारागार में पदस्थापना हुई थी. इसके पहले वह मोतिहारी केंद्रीय कारा के अधीक्षक के पद पर तैनात थे. बताया जा रहा है कि आर्थिक अपराध थाना में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रारंभिक रूप से इनके द्वारा आय से अधिक धर्नाजन से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई में ईओयू द्वारा अधीक्षक की संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है.  ईओयू की टीम को अधीक्षक से जुड़ी संपत्तियों पर कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं. जांच टीम का दावा है कि करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का मामला उजागर हो सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मोतिहारी में भी छापेमारी

पटना के अलावा मोतिहारी में भी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और जीएसटी की टीम ने जमीन कारोबारी नीरज सिंह के कई ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की. पटना से आई दो अलग-अलग टीमें नीरज सिंह के कई ठिकानों पर करीब चार घंटे से छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के मामले में ईओयू और जीएसटी विभाग को सूचना मिली थी.  दोनों टीमें नीरज सिंह के पतौरा स्थित आवास पर टीम जांच कर रही है. बता दें कि नीरज सिंह जमीन के कारोबार के अलावा ईंट उद्योग, मार्केट और अन्य व्यवसाय भी करते हैं. इन सभी व्यवसायों में टैक्स चोरी की संभावना को देखते हुए दोनों टीम जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Patna News: क्राइम पेट्रोल देख रची थी मर्डर की साजिश, घर बुलाकर दोस्त ने ऐसे की थी ठेकेदार की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >