Encounter In Bihar: आधी रात को पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, मैनेजर राय को पुलिस ने मारी गोली

Encounter In Bihar: पटना में एक बार फिर कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया गया. शुक्रवार की अहले सुबह खगौल थाना इलाके में मैनेजर राय के पैर में पुलिस ने गोली मारी. फिलहाल, अपराधी को पटना एम्स में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है.

Encounter In Bihar: बिहार में गृह मंत्री सम्राट चौधरी का एक्शन जारी है. ऐसे में शुक्रवार की सुबह लगभग 3 बजे पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया गया. जिले के खगौल थाना इलाके में शुक्रवार की सुबह अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें मैनेजर राय के पैर में पुलिस ने गोली मारी. जिसके बाद उसे जख्मी हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया.

मैनेजर राय पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

जानकारी के मुताबिक, मैनेजर राय पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. काफी लंबे समय से पुलिस को मैनेजर राय की तलाश थी. जिसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पटना के खगौल थाना इलाके में ही मैनेजर राय मौजूद है. इसी जानकारी के बाद मैनेजर राय की घेराबंदी पुलिस की तरफ से की गई. पुलिस से घिरता देख मैनेजर राय ने उन पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई और मैनेजर राय के पैर में पुलिस ने गोली मारी.

नयी सरकार बनने के बाद 8वां एनकाउंटर

घायल मैनेजर राय को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. मौके से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, नयी सरकार बनने के बाद यह 8वां एनकाउंटर है. इससे पहले गोपालगंज में एक एनकाउंटर हुआ था, सारण में 4, बेगूसराय जिले में एक और पटना जिले में एक एनकाउंटर हुआ था. जिसके बाद शुक्रवार की सुबह-सुबह 8वां एनकाउंटर किया गया. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

एक्शन मोड में गृह मंत्री सम्राट चौधरी

मालूम हो, गृह मंत्री सम्राट चौधरी बिहार में अपराधियों की गतिविधियों को लेकर बेहद सख्त दिख रहे हैं. उन्होंने कई बार बिहार से अपराध और अपराधियों के सफाये की बात कही है. साथ ही उन्होंने बिहार के डीजीपी विनय कुमार से भी बातचीत की थी. जिसके बाद राज्य के तमाम पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया था. ऐसे में गृह मंत्री का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है.

Also Read: Bihar News: सीएम नीतीश से ज्यादा अमीर हैं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, रिवॉल्वर भी रखते हैं दोनों उपमुख्यमंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >