Electricity In Bihar: बिहार के 8 लाख लोगों को अंडरग्राउंड केबल के जरिये मिलेगी बिजली, जानिये कब तक काम होगा पूरा

Electricity In Bihar: बिहार के लगभग 8 लाख लोगों को अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से बिजली दिये जाने का निर्णय लिया गया है. सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सके, इसे लेकर खास पहल की जा रही है. इसकी लागत करीब 292 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

Electricity In Bihar: बिहार के लोगों को सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के बिजली मिले, इसे लेकर सरकार की तरफ से कई पहल किये जा रहे हैं. ऐसे में खबर पटना जिले के लोगों से जुड़ी है. दरअसल, पूरे शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग के काम में तेजी ला दी गई है. यह काम पूरा हो जाने से लोगों को झूलते हुए तारों से राहत मिल सकेगी. राज्य सरकार की तरफ से इस काम को 2027 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है.

इतने करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना

बिजली कंपनियों की माने तो, पटना में लगभग 8 लाख लोगों को अंडरग्राउंड केबल के जरिये बिजली दी जायेगी. इस काम को पूरा करने में लगभग 292 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई जा रही है. मालूम हो, साल 2025 के जनवरी में ही इसे लेकर डीपीआर तैयार कर लिया गया था. अब तक सगुना मोड़, वीरचंद पटेल पथ, बोरिंग रोड, स्टैंड रोड और पाटलिपुत्र के इलाकों में केबलिंग का काम पूरा किया जा चुका है.

इन जगहों पर अंडरग्राउंड केबलिंग का काम बाकी

जानकारी के मुताबिक, पटना के कई इलाके जैसे कि बांकीपुर और डाकबंगला के अलावा भी कई जगहों पर आने वाले दिनों में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम पूरा किया जायेगा. इसके अलावा अलग-अलग हिस्सों में पावर सब-स्टेशन और रिंग मेन यूनिट भी बनाया जा रहा है. इस काम की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को दी गई है.

अंडरग्राउंड केबलिंग से हो सकेंगे ये फायदे

पटना में अंडरग्राउंड केबलिंग से होने वाले फायदे की बात करें तो बार-बार ब्रेकडाउन, शॉर्ट सर्किट, बिजली की चोरी के साथ-साथ अन्य समस्याओं का हल हो सकेगा. इस काम का उद्देश्य लोगों तक सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के बिजली पहुंचाना है. इस तरह से राज्य सरकार और स्मार्ट सिटी की यह पहल लोगों के लिये बेहद खास मानी जा रही है.

Also Read: Bihar Cyber Crime: बिहार में कपड़ा व्यवसायी से 8 करोड़ की ठगी, आप भी कर रहे शेयर मार्केट में निवेश तो संभल जाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >