Election Express: पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में आज चुनावी चौपाल, इसी धरती पर बन रहा विराट रामायण मंदिर

Election Express: पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जो 140 एकड़ में फैला होगा. ₹500 करोड़ की लागत से निर्मित यह मंदिर अयोध्या राम मंदिर से तीन गुना बड़ा होगा. आज इसी कल्याणपुर की धरती पर प्रभात खबर का चुनावी चौपाल लगने वाला है. पढे़ं कल्याणपुर की खास बातें…

Election Express: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस लगातार जारी है. हम बिहार के अलग-अलग विधानसभा सीटों पर पहुंच रहे हैं. करीब 30,000 किलोमीटर की यात्रा तय करने के लिए हमारी 3 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में निकल चुकी है. इस क्रम में आज हम पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे हैं, जहां हमारी टीम अलग-अलग चौक-चौराहों पर जाकर लोगों से बातचीत करेगी. उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी. शाम में एक चौपाल भी लगाया जाएगा, जिसमें कल्याणपुर की जनता के साथ-साथ उनके प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे. आज जिस विधानसभा क्षेत्र में हम अपना यह कार्यक्रम करने वाले हैं, उस क्षेत्र की चर्चा विश्वपटल पर है. इसी विधानसभा क्षेत्र में विश्व स्तरीय विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जो अयोध्या के राम मंदिर से भी तीन गुणा बड़ा और भव्य होने वाला है.

140 एकड़ में फैला है मंदिर

पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में बन रहा विराट रामायण मंदिर भारत की एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक परियोजना है. लगभग 140 एकड़ क्षेत्र में फैला यह मंदिर विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिरों में से एक होगा, जिसका निर्माण पटना की महावीर स्थल न्यास समिति द्वारा लगभग ₹500 करोड़ की लागत से किया जा रहा है.

विशाल तालाब का भी होगा निर्माण

मंदिर परिसर में कुल 22 देवालय होंगे, जिनमें 21 देवी-देवताओं का वर्णन रामायण से लिया गया है और एक उपमंदिर भगवान श्रीकृष्ण के लिए समर्पित होगा. इस मंदिर का शिखर कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर से लगभग दोगुना ऊंचा होगा, जिसकी ऊंचाई करीब 405 फुट होगी. इसके अलावा, मंदिर की लंबाई 1080 फीट, चौड़ाई 540 फीट और मुख्य संरचना की ऊंचाई 270 फीट होगी. मंदिर परिसर में 800 फुट लंबा और 400 फुट चौड़ा शिव गंगा नामक विशाल तालाब भी बनाया जाएगा.

सहस्त्रलिंगम शिवलिंग होगा स्थापित

मंदिर में विश्व का सबसे ऊंचा सहस्त्रलिंगम शिवलिंग स्थापित होगा, जो 1008 छोटे शिवलिंगों का समूह होगा और लगभग 200 टन वजनी होगा. भक्तों के लिए जलाभिषेक सुविधा हेतु दो मंजिला छत, लिफ्ट और एस्केलेटर का प्रबंध होगा. मंदिर की डिजाइन में गुजरात की त्रिवेदी कॉर्प द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले मार्बल और चुनार पत्थर का इस्तेमाल होगा.

राम मंदिर से भी 3 गुणा भव्य

अयोध्या के राम मंदिर से तीन गुणा बड़ा यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा बल्कि पूर्वी चंपारण की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करेगा. 2027 के रामनवमी तक इस प्रोजेक्ट के संपन्न होने की संभावना है, जो भारतीय संस्कृति और आस्था का अद्भुत प्रतीक बनेगा.

ALSO READ: Election Express: केसरिया विधानसभा की जनता ने खोली नेताओं की पोल, लोगों ने गिनाएं पांच प्रमुख मुद्दे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >