Sursand Vidhansabha

Election Express: चौपाल में उठी डिग्री कॉलेज की मांग, जंगलराज और सुशासन पर जमकर हंगामा!

Election Express: प्रभात खबर की चुनावी टीम ने सीतामढ़ी के सुरसंड में चौपाल आयोजित कर जनता से संवाद किया. लोगों ने नल-जल योजना, भ्रष्टाचार, डिग्री कॉलेज की कमी और महंगी खाद जैसे मुद्दे उठाए. कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे और विकास कार्यों व कमियों पर खुली चर्चा हुई. पढ़ें पूरी खबर…

Election Express: प्रभात खबर की इलेक्शन की टीम शुक्रवार को सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के पुपरी प्रखंड अंतर्गत जनकपुर रोड, हरिहरपुर व सुरसंड़ प्रखंड के श्रीखंडी भिट्ठा व बिररख चौक पर पहुंची. लोगों से विकास एवं समस्याएं आदि से जुड़े मुद्दों पर बात की. लोगों की राय जानने के बाद पूरी टीम मिथिला पार्टी पैलेस, सुरसंड में पहुंची. यहां चौपाल कार्यक्रम हुआ. इससे पूर्व टीम द्वारा लोगों को वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए शपथ दिलायी गयी. मंच पर अतिथि के तौर पर जदयू राज्य परिषद सदस्य विमल शुक्ला, भाजपा नेता महंत अशोक कुमार दास, विधायक प्रतिनिधि अजय गुप्ता, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार आजाद, मुखिया पद्मराज भारद्वाज, जनसुराज नेता मनोज कुमार मिश्र व राष्ट्रवादी विचार मंच के संरक्षक प्रभात कुमार मिश्र मौजूद थे. 

लोगों ने कई मुद्दों पर रखी अपनी बात

चौपाल कार्यक्रम में लालू प्रसाद व नीतीश कुमार दोनों की सरकारों में हुए कार्यों व कमियों पर चर्चा हुई, तो धरातल से जुड़े मुद्दे जैसे नल जल की हालत व अन्य सरकारी योजनाओं पर भी लोग बोले. सबसे अधिक प्रखंड व अंचल कार्यालयों में दाखिल खारिज समेत अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार पर लोगों ने बेहिचक अपनी बातें रखी. 

डिग्री कॉलेज का उठा मुद्दा

सुरसंड व चोरौत प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने की बात भी लोगों ने कही. अधिक कीमत पर खाद मिलने की भी बात सामने आयी. लोगों के भ्रष्टाचार के सवाल का सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि ने भी दबी जुबान से स्वीकार किया. जदयू नेता विमल शुक्ला ने कराए गए विकास कार्यों की रूपरेखा रखी.

हमने चौराहों पर भी की चर्चा

प्रभात खबर की टीम ने सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग चौक-चौराहों पर जाकर लोगों से बात चीत की. इस दौरान क्षेत्र की जनता ने कई मुद्दे बताए. आप हमारे यूट्यूब चैनल पर इन वीडियोज को भी देख सकते हैं. सभी वीडियोज का लिंक नीचे दिया गया है…

ALSO READ: PM Modi Bihar Visit: “जब तक सभी जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिलता, चैन से नहीं बैठेंगे”, पीएम मोदी ने गया से भरी हुंकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >