Election Express Bisfi Vidhan Sabha Madhubani News

Election Express: जर्जर सड़क, डिग्री कॉलेज और जल जमाव पर खूब बहस, जनता ने दागे मिर्ची से भी तीखे सवाल

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस बिस्फी विधानसभा पहुंचा, जहां चौपाल में जनता और प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस हुई. लोगों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व सिंचाई की बदहाली पर सवाल उठाए, वहीं विधायक ने विकास कार्य गिनाए. पढे़ं पूरी खबर…

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस अभियान लगातार जारी है. इसके तहत शुक्रवार को टीम मधुबनी के बिस्फी विधानसभा पहुंची. हमारी टीम ने बिस्फी विधानसभा के अलग-अलग चौक चौराहों पर जाकर लोगों से बात की. शाम में रहिका विद्यापति चौक के पास चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बिस्फी की तमाम जनता और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने तीखे सवाल किए. वहीं प्रतिनिधियों ने भी उन सवालों का अपने- अपने अनुसार जवाब दिया. 

विधायक बचौल ने विकास कार्यों को गिनाया

विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने क्षेत्र में लगातार हो रहे काम को गिनाते हुए कहा कि हर ओर विकास की गंगा बह रही है. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में काम किया है. वहीं सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने इनके हर दावों को गलत बताया. कहा कि साल 2015 के बाद कहीं भी सड़कों का कालीकरण तक नहीं किया गया है. क्षेत्र में डिग्री कॉलेज तक नही है, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा मिल सके. वहीं कांग्रेस के प्रो. शीतलांबर झा ने कहा कि विधायक जी क्षेत्र में कभी घूमते तक नहीं. 

लोगों ने जल-जमाव और खराब सड़क की बात कही

प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की टीम जब चौराहे पर चर्चा के लिए औंसी बभनगामा पहुंची, तो यहां पर लोगों ने खुलकर अपनी बातों को रखा. लोगों ने बताया कि क्षेत्र की सड़क जर्जर हो चुकी है. जिस पर सालों भर जल जमाव रहता है. कही भी पानी निकासी का इंतजाम नहीं है. जल जमाव गंभीर समस्या है. साल 2015 के बाद कहीं भी सड़कों का कालीकरण नहीं हुआ है. इसी तरह सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है. समय से किसानों को खाद बीज नहीं मिलती है. बिस्फी में शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य भी बेपटरी है.

ALSO READ: Bihar Chunav: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के सहारे क्या बिहार में पार हो पाएगी कांग्रेस की नैया? 10% से भी कम रहा है पार्टी का वोट शेयर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >