बिहार के बड़े कांग्रेस नेता की बेटी पर ED की कार्रवाई, सट्टेबाजी एप और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Actress Neha Sharma: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की हार के 36 दिन बाद उनकी बेटी और अभिनेत्री नेहा शर्मा पर ED की बड़ी कार्रवाई हुई है. सट्टेबाजी एप प्रमोशन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नेहा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

Actress Neha Sharma: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की हार के महज 36 दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सट्टेबाजी एप प्रमोशन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने अजीत शर्मा की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. यह कार्रवाई पीएमएलए (PMLA) के तहत जारी अंतरिम आदेश के बाद की गई है. एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भागलपुर से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है. उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म क्रूक से हिन्दी सिनेमा में प्रवेश किया.

सट्टेबाजी एप का प्रचार करने और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

ED के अनुसार, नेहा शर्मा पर अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी एप ‘1xbet’ का प्रचार करने और उससे प्राप्त राशि को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए हासिल करने का आरोप है. एजेंसी ने संदेह जताया है कि सोशल मीडिया और विज्ञापन के माध्यम से नेहा इस एप का प्रमोशन करती हैं और इसके एवज में मिली रकम को अलग-अलग माध्यमों से उन्होंने निवेश किया है.

नवंबर में भेजा गया था समन

मिली जानकारी के अनुसार, ED ने नेहा शर्मा को नवंबर महीने में समन जारी किया था. इसके बाद 2 दिसंबर को उन्हें दिल्ली स्थित ED कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया गया, जहां पीएमएलए के तहत उनके बयान दर्ज किए गए. जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि प्रमोशन से मिलने वाली रकम कहां-कहां निवेश की गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही.

भागलपुर से बॉलीवुड तक का सफर

नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था. हिंदी सिनेमा में उनका प्रवेश 2010 में महेश भट्ट की फिल्म क्रूक से हुआ. इसके बाद उन्होंने कई हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काम किया. हालांकि, बड़े स्तर पर उनकी पहचान अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (2020) से बनी, जिसमें वह छोटे लेकिन अहम किरदार में नजर आई थीं.

कमाई के कई स्रोत, 50 करोड़ की संपत्ति का दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी जाती है. मुंबई में उनका फ्लैट है, जबकि भागलपुर में भी उनके नाम पर जमीन है. फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा उनकी आय का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और फैशन ब्रांडिंग से आता है. कहा जाता है कि वह एक फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं.

बहन आयशा शर्मा भी इंडस्ट्री में सक्रिय

नेहा की छोटी बहन आयशा शर्मा भी मॉडल और अभिनेत्री हैं. आयशा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद मॉडलिंग और फिल्मों का रुख किया. वह आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक वीडियो इक वारी में नजर आ चुकी हैं और अक्षय कुमार की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में भी काम कर चुकी हैं.

कौन हैं अजीत शर्मा

अजीत शर्मा बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ और चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं. वह भागलपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और शहरी विकास, शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता रही है. जमीनी राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले अजीत शर्मा को पार्टी के परंपरागत वोट बैंक का अहम चेहरा माना जाता है.

Also Read: एक्ट्रेस नेहा शर्मा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद समेत कई सेलिब्रिटीज की करोड़ों की संपत्ति जब्त, जानें ED ने क्यों लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >