Durga Puja Bihar: 128 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच जलेगा रावण, 24x7 एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

Durga Puja Bihar: पटना में रावण वध की तैयारी जोर-शोर से हो रही. इस बार लंका दहन पर 128 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी. 61 चप्पे-चप्पे जगहों पर नजर रखी जाएगी. इसके साथ ही 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा. गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा डीएम और एसएसपी ने लिया.

Durga Puja Bihar: पटना के गांधी मैदान में रामलीला महोत्सव और रावण वध कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से हो रही है. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने सोमवार को निरीक्षण किया. साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर पूरी जानकारी दी. डीएम ने कहा कि गांधी मैदान को चार सेक्टरों में बांट कर कार्यक्रम का आयोजन होगा.

चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

इस दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था के व्यापक प्रबंध रहेंगे. 13 वॉच टावरों से भीड़ पर निगरानी रखी जायेगी. वॉच टावरों पर पुलिस और सिविल डिफेंस के कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे. गांधी मैदान में 128 सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जायेगी. इनमें 61 फिक्स्ड कैमरे, 22 पैन टिल्ट जूम (पीटीजेड) कैमरे और 45 एनालिटिक कैमरे हैं. गांधी मैदान की चारों तरफ 49 और अंदर में 79 कैमरे हैं.

नालों को ढ़कने और घास की कटाई का आदेश

डीएम ने मैदान में खुले नाले को ढकने और नाले के ऊपर रखे स्लैब को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया. साथ ही घास की छंटाई और गड्ढे को भरने के लिए कहा गया. उन्होंने श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के पदाधिकारियों से विमर्श करने के साथ कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली. इस दौरान कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

पहली बार 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव

डीएम ने त्यागराजन यह भी कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति द्वारा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 25 सितंबर को दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी. 22 सितंबर से तीन अक्टूबर तक गांधी मैदान में पहली बार 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव होगा.

24×7 एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

जिला कंट्रोल रूम 24×7 एक्टिव रहेगा. फोन नंबर 0612-2219810/2219234 पर किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई भी संदेहास्पद सूचना दी जा सकती है. गांधी मैदान में अस्थायी कंट्रोल रूम के द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. मुख्य गेट पर एसडीआरएफ की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी. विजयादशमी के दिन रावण वध के अवसर पर लोगों का निकलना पूरी तरह से आसान और सुगम रहे इसके लिए सभी गेट खुले रहेंगे.

Also Read: Bihar Road Projects: सहरसा और सुपौल के बीच दूरी हुई आधी, इस सड़क के बनने से बेहद आसान और तेज हुआ सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >