पटना के कारगिल चौक पर चला अभियान, बिना लाइसेंस के 32 ई-रिक्शा जब्त

पटना में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कारगिल चौक पर चलाए गए विशेष अभियान में 32 ई-रिक्शा को बिना वैध लाइसेंस के जब्त किया गया है. पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध वाहन जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए शनिवार को कारगिल चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय (यातायात) के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान बिना वैध लाइसेंस के संचालित 32 ई-रिक्शा जब्त किए गए.

मोटर वाहन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

यातायात पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए सभी ई-रिक्शा के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अभियान के दौरान चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई. साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई.

अवैध ई-रिक्शा बन रहे जाम और हादसों की वजह

यातायात पुलिस का कहना है कि पटना शहर में जाम और सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजहों में बिना लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित ऑटो व ई-रिक्शा भी शामिल हैं. कई चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर कहीं भी सवारी चढ़ाते-उतारते हैं और गलत तरीके से वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.

नियम तोड़ने वालों पर आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध और नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से वैध लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >