बालू घाट बना रणक्षेत्र : सीमांकन विवाद में चली दर्जनों राउंड गोलियां, युवक गंभीर

प्रखंड के उदयपुर बालू घाट पर शनिवार को बालू निकासी और क्षेत्र के सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया

पालीगंज. प्रखंड के उदयपुर बालू घाट पर शनिवार को बालू निकासी और क्षेत्र के सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया. दो पक्षों के बीच हुए टकराव के दौरान दर्जनों राउंड फायरिंग की गयी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. अंधाधुंध चली गोलियों की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. फायरिंग से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गयी, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना में घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से पीएचसी पालीगंज लाया गया, जहां पटना रेफर कर दिया.

युवक के कमर में गोली लगी है

घायल की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी सत्यनारायण पांडे के 22 वर्षीय पुत्र टाइगर के रूप में की गयी है. सूत्रों के अनुसार युवक के कमर में गोली लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. टाइगर उदयपुर बालू घाट-कल्स्टर-4 पर काम करता था. घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज डीएसपी राजीव चंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सुमन कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा. पुलिस ने पूरे बालू घाट क्षेत्र को घेरकर नियंत्रण में लिया और एहतियातन मौके पर कैंप कर रही है. बताया जाता है कि उदयपुर बालू घाट कल्सटर 4 जो एकल्बय स्टोन के नाम बंदोबस्ती है. घाट के सामने भोजपुर जिला के अजिमाबाद थाना क्षेत्र का एरिया पड़ता है. दोनों तरफ के बंदोबस्तधिरियों के के बीच सीमांकन और अवैध बालू निकासी को लेकर पहले से तनाव चल रहा था, जो शनिवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. पुलिस फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >