पटना मेट्रो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Patna Metro: पटना जिला पदाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने आज (शनिवार) अपनी टीम के साथ पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया. इस दौरान पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे.

Patna Metro: पटना जिला पदाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने आज (शनिवार) अपनी टीम के साथ पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया. इस दौरान पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे.

जीरो माइल मेट्रो स्टेशन से शुरुआत

मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण की शुरुआत जीरो माइल मेट्रो स्टेशन से हुई, जहां पार्किंग क्षेत्र और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया. इसके बाद टीम ने आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन का दौरा किया. यहां अतिक्रमण की समस्या और एप्रोच रोड की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई. भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और यात्री प्रवेश-निकास व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया. इसके बाद अंत में, मेट्रो डिपो का दौरा कर रोलिंग स्टॉक और संचालन संबंधी तैयारियों की जानकारी हासिल की गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिए ये निर्देश

  • सभी स्टेशनों पर पर्याप्त और व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित की जाए.
  • अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द से जल्द और प्रभावी कार्रवाई की जाए.
  • यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए ठोस रणनीति अपनाना जरूरी.

अंत में उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं के पूरा होने पर पटना मेट्रो जल्द ही जनता के लिए एक सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन विकल्प के रूप में उपलब्ध होगी. राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पटना मेट्रो प्रत्येक यात्री को आरामदायक, सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करे.

इसे भी पढ़ें: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी! त्योहारी सीजन में रेलवे चलाएगी 1 दर्जन से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >