Vaibhav Suryavanshi: समस्तीपुर में मनी दिवाली, खूब फोड़े पटाखे, वैभव के कोच की खुशी का ठिकाना नहीं, क्या बोले ?

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में छा गए. वैभव ने महज 14 साल की उम्र में 35 बॉल पर शतक लगाकर पूरे देश के लोगों का दिल जीत लिया. जिसके बाद समस्तीपुर में कल रात ही दिवाली मनाई गई. खूब मिठाइयां बांटी गई.

Vaibhav Suryavanshi: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान के जयपुर में सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में अपनी दमदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर आठ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस पूरे मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी अपनी जबरदस्त पारी को लेकर छा गए. सोशल मीडिया के जरिये पूरे देश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है. इसी बीच बात करें बिहार के समस्तीपुर जिले की तो यहां कल रात दिवाली मनाई गई.

पूरे समस्तीपुर में मनी दिवाली

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने महज 14 साल की उम्र में 35 बॉल पर शतक लगाकर पूरे देश के लोगों का दिल जीत लिया. बिहार के राजनीतिक नेताओं की ओर से भी उन्हें बधाइयां मिल रही है. पूरे समस्तीपुर में जश्न का माहौल देखा जा रहा है. सोशल मीडिया के जरिये कई सारे वीडियो सामने आए, जिसमें देखा गया कि लोग देर रात जमकर खूब पटाखे फोड़ रहे हैं. साथ ही खुशी में मिठाइयां भी बांटी जा रही है. खास कर वैभव सूर्यवंशी की इस उपलब्धि का समस्तीपुर के पटेल मैदान में जमकर आतिशबाजी की गई.  

वैभव के कोच ने क्या कहा ?

वैभव सूर्यवंशी के परिजनों के बीच भी पूरे तरीके से खुशी का माहौल देखा जा रहा है. इस बड़ी उपलब्धि को लेकर वैभव के कोच ब्रजेश झा ने खुशी जाहिर की. ब्रजेश झा ने कहा कि, ‘यह बहुत खुशी की बात है. इतना छोटा बच्चा रिकॉर्ड बनाकर अपने जिला और एकेडमी का नाम रौशन किया.’ इस दौरान कोच की ओर से यह भी कहा गया कि, ‘मैच शुरू होने से पहले वैभव से उनकी बातचीत भी हुई थी और मुकाबले को लेकर क्या कुछ होगा, उसे लेकर बात की.’ उन्होंने कहा कि, ‘इतना छोटे बच्चे ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह गर्व की बात है.’

Also Read: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक पर बिहार के नेताओं के पोस्ट, तेजस्वी-चिराग-पवन सिंह ने भी ऐसे ठोकी पीठ…https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/vaibhav-suryavanshi-100-in-ipl-congrats-by-bihar-politician-tweet

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >