कैंपस : मगध महिला कॉलेज में बाल उत्पीड़न और साइबर अपराध पर दी गयी जानकारी

मगध महिला कॉलेज में इक्विटी फाउंडेशन और समाजशास्त्र विभाग के सहयोग से बाल उत्पीड़न और साइबर अपराध विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

संवाददाता,पटना मगध महिला कॉलेज में इक्विटी फाउंडेशन और समाजशास्त्र विभाग के सहयोग से बाल उत्पीड़न और साइबर अपराध विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कॉलेज की प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए, जहां वे इन महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त कर सकें. फाउंडेशन के वक्ता संजू सिंह और प्रकाश कुमार ने बाल शोषण और साइबर अपराध के विभिन्न रूपों का व्यापक परिचय दिया. यह सारा आयोजन बॉटनी विभाग के प्रमुख डॉ सुरेंद्र कुमार प्रसाद, डॉ पुष्पांजलि खरे, डॉ. श्वेता कुमारी और हर्षिता कुमारी के सहयोग से किया गया. इस दौरान विभाग से छात्राएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >