पुस्तक समीक्षा सत्र में जापानी उपन्यास बिफोर द कॉफी गेट्स कोल्ड पर हुई चर्चा

पटना वीमेंस कॉलेज के किताब क्लब की ओर से इतिहास विभाग के सहयोग से बुधवार को कार्मेल हॉल में पुस्तक समीक्षा सत्र का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के किताब क्लब की ओर से इतिहास विभाग के सहयोग से बुधवार को कार्मेल हॉल में पुस्तक समीक्षा सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और साहित्यिक समझ को विकसित करना था. सत्र के दौरान अंग्रेजी विभाग की दूसरे सेमेस्टर की छात्रा कनक ने प्रसिद्ध लेखक तोशिकाज़ु कावागुची के उपन्यास बीफोर द कॉफी गेट्स कोल्ड पर अपनी समीक्षा प्रस्तुत की. कनक ने पुस्तक के पात्रों और उसकी भावनात्मक बुनावट का सुंदर विश्लेषण किया. कार्यक्रम में मुख्य विशेषज्ञ समीक्षक के रूप में अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ जरीन फातिमा उपस्थित रहीं. सत्र की शुरुआत में इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ सिस्टर सेलीन क्रास्टा एसी ने डॉ जरीन फातिमा का स्वागत किया.समीक्षा के उपरांत डॉ जरीन फातिमा ने पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर अपनी गहन टिप्पणियां साझा कीं. पूरा आयोजन इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ सिस्टर सेलीन क्रास्टा एसी के मार्गदर्शन और किताब क्लब की समन्वयक डॉ प्रियंका के नेतृत्व में सफल रहा. इस अवसर पर इतिहास विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन पीजी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा मरियम फातिमा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनुष्का सिंह राठौड़ ने प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >