Bihar Train: राजगीर से वैष्णो देवी और ऋषिकेश के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, तीर्थयात्री देख लें रूट और टाइमिंग

Bihar Train: राजगीर से तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब श्रद्धालु बिना किसी झंझट के सीधे ट्रेन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और योग नगरी ऋषिकेश तक यात्रा कर सकेंगे. अप्रैल महीने से इन दोनों धार्मिक स्थलों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है, जिससे यात्रा और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी.

Bihar Train: बिहार के राजगीर से धार्मिक स्थलों की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रैल माह से दो नई विशेष ट्रेनों की शुरुआत करने की घोषणा की है. जो सीधे श्री माता वैष्णो देवी कटरा और योग नगरी ऋषिकेश तक यात्रियों को पहुंचाएंगी. यह पहल धार्मिक यात्राओं को न केवल सुगम बनाएगी, बल्कि समय और खर्च की भी बचत करेगी.

राजगीर से वैष्णो देवी कटरा: साप्ताहिक विशेष ट्रेन

03221 राजगीर-वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से 30 जून तक सप्ताह में एक बार, हर सोमवार को चलेगी. यह ट्रेन दोपहर 2:00 बजे राजगीर से रवाना होगी जो अगले दिन रात 1:30 बजे कटरा पहुंचेगी. वापसी यात्रा में हर बुधवार को शाम 4:30 बजे वहां से खुलेगी. इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और एसी श्रेणियों के साथ जनरल बोगी को भी शामिल किया गया है.

राजगीर से ऋषिकेश: तीर्थ यात्रा का नया मार्ग

03223 राजगीर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से शुरू होगी. यह हर गुरुवार सुबह 6:05 बजे राजगीर से चलकर अगले दिन रात 8:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी. वापसी उसी दिन शाम 6:00 बजे निर्धारित है. इस ट्रेन में भी यात्रियों की सुविधा के अनुसार 24 डिब्बों की व्यवस्था की गई है. जिसमें स्लीपर और एसी श्रेणियों के साथ जनरल बोगी को भी शामिल किया गया है.

इन नई ट्रेन सेवाओं से बिहार के श्रद्धालुओं को उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों तक पहुंचना अब कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

Also Read: गर्मी की छुट्टियों में घूमिए बिहार की ये 5 शानदार जगहें, प्रकृति, रोमांच और शांति का है परफेक्ट कॉम्बो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >