दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद एक्शन में BJP! 4 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी पर अंतिम मुहर

Bihar Politics: लंबे समय से टल रही बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक को आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिल गई है. 4 मार्च को बापू सभागार में होने वाली इस बैठक में दिलीप जायसवाल की प्रदेश अध्यक्ष पद पर औपचारिक ताजपोशी तय मानी जा रही है. उनके मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद पार्टी में चल रहा असमंजस खत्म हो गया है.

Bihar Politics: लंबे समय से टल रही बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक को आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिल गई है. 4 मार्च को पटना के बापू सभागार में बैठक होगी. जिसमें दिलीप जायसवाल को औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. उनके मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद अब संगठन में असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है.

एक व्यक्ति, एक पद सिद्धांत के तहत इस्तीफा

बीजेपी की केंद्रीय इकाई ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल पर मंत्रिमंडल से इस्तीफे का दबाव बनाया था. बुधवार को उन्होंने पद छोड़ दिया, जिससे अब उनकी पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला संगठन को और मजबूत करने की दिशा में लिया गया है.

बैठक में मनोहर लाल खट्टर हो सकते हैं पर्यवेक्षक

इससे पहले 19 जनवरी को बैठक होनी थी, लेकिन बार-बार स्थगित होती रही. अब केंद्र ने 4 मार्च की तारीख तय कर दी है और संभावना है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. उनकी देखरेख में बैठक होगी, जिसमें दिलीप जायसवाल के नाम पर औपचारिक मुहर लगाई जाएगी.

राजनीतिक जानकारों की राय

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी के भीतर जो असमंजस की स्थिति थी, वह अब खत्म हो गई है. जायसवाल ने संगठन के नियमों का पालन करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिससे पार्टी की केंद्रीय इकाई को भी स्पष्ट संदेश मिल गया. अब संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा और नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी.

Also Read: बिहार में 18 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की हत्या, क्या अय्याशी, लेवी और गैंगस्टर स्टाइल बनी मौत की वजह?

बीजेपी के लिए बड़ा संगठनात्मक बदलाव

इस राज्य परिषद की बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और पार्टी की नई नीतियों पर भी चर्चा की जाएगी. दिलीप जायसवाल की ताजपोशी से पार्टी को नए नेतृत्व में मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों के लिए संगठन को नया दिशा-निर्देश मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >