Samrat Choudhary: 'माफियाओं को ठीक करना, यही मेरा काम', सम्राट चौधरी ने अपराधियों को चेताया, ऐसा करने पर सीधे जायेंगे भीतर

Samrat Choudhary: गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को चेताया है. खुले मंच से उन्होंने कह दिया है कि माफियाओं को ठीक करना, यही मेरा काम है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

Samrat Choudhary: गृह मंत्री सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में हैं. गृह मंत्री बनते ही उन्होंने बिहार से अपराधियों के सफाया करने की बात कही थी. इस बीच उन्होंने एक बार फिर अपराधियों को चेतावनी दे दी है. दरअसल, गयाजी में सम्राट चौधरी ने अपराध, गुंडागर्दी और माफिया राज के खिलाफ कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सभी माफियाओं को ठीक करना, यही मेरा काम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसी उद्देश्य से गृह विभाग की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है.

अपराधियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी माफिया ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है, तो आवेदन मिलने के 24 घंटे के भीतर बुलडोजर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल सड़क किनारे सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन आगे यह अभियान और व्यापक रूप लेगा.

सम्राट चौधरी ने जताया भरोसा

गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि बिहार पूरी तरह भयमुक्त बनेगा और कानून का राज स्थापित होगा. महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज जाने वाली बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को सीधा जेल होगी. अपराधी किसी भी हालत में बच नहीं पायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में तेजी से विकास हो रहा है. उद्योगों का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि बेरोजगारी खत्म हो और राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े.

अगले 5 सालों में रोजगार को लेकर किया दावा

सम्राट चौधरी ने दावा किया कि अगले पांच सालों में बिहार का कोई भी बच्चा रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को बिहार में पूरी तरह लागू किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान ही सम्राट चौधरी ने राज्य के 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनने को लेकर जानकारी दी थी कि अगले तीन सालों में सभी जिलों में यह तैयार हो जायेगा. जिससे युवाओं को शिक्षा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ हो सकेगी.

Also Read: Medical College Bihar: बिहार के 38 जिलों में कब तक बनकर तैयार होगा मेडिकल कॉलेज? गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >