लालू ने अपने हमराज प्रेमचंद गुप्ता को छठी बार भेजा राज्यसभा : मोदी

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद ने अपने काले कारोबार के हमराज प्रेमचंद गुप्ता को छठी बार बिहार से राज्यसभा में भेजा है, जबकि वे हरियाणा के रहने वाले हैं .

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद ने अपने काले कारोबार के हमराज प्रेमचंद गुप्ता को छठी बार बिहार से राज्यसभा में भेजा है, जबकि वे हरियाणा के रहने वाले हैं .उनका बिहार और यहां के लोगों से कभी कोई सीधा संबंध नहीं रहा है. डिप्टी सीएम ने विज्ञप्ति जारी कर राजद पर जोरदार हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि राजद के दूसरे उम्मीदवार एडी सिंह भी राजद के राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि दो अरब 38 लाख की संपत्ति वाले ‘धनकुबेर’ हैं. एम-वाइ (मुस्लिम-यादव) समीकरण से कायांतरित हो कर ए-टू-जेड का दावा करने वाली पार्टी का सवर्ण रघुवंश बाबू या अन्य किसी समर्पित राजनीतिक कार्यकर्ता को नहीं, बल्कि प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह जैसे धनकुबेर को टिकट देने का आखिर राज क्या है. लालू प्रसाद ने विधायक, पार्षद, सांसद और मंत्री बनाने के एवज में जहां रघुनाथ झा व कांति सिंह जैसे अनेक नेताओं से जमीन-मकान दान में लिखवा लिया.

बीपीएल श्रेणी के ललन चौधरी, रेलवे के खलासी हृदयानंद चौधरी तथा भूमिहीन प्रभुनाथ यादव, चंद्रकांता देवी, सुभाष चौधरी तक से नौकरी, ठेका या अन्य तरह के लाभ पहुंचाने के बदले में कीमती जमीन-मकान दान के रूप में ले लिया. वे राज्यसभा में भेजने की क्या कीमत वसूले होंगे, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि रेलवे की रांची और पुरी के दो होटलों कोचर बंधुओं को लीज पर देने के एवज में प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता की कंपनी ‘डिलाइट मार्केटिंग प्रा लि’ के नाम पर साढ़े तीन एकड़ जमीन लिखवाने और बाद में पूरी कंपनी हथिया ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >