बिहार में डेंगू का कहर जारी, पटना मे मिले 83 नए मरीज, राज्य में अबतक 12 मौत

Dengue In Bihar: बिहार की राजधानी पटना में आज 83 और राज्य में 154 डेंगू के नए मरीज मिले हैं. पूरे राज्य की बात करें तो अब तक डेंगू से 4 हजार 416 और पटना में 2 हजार 267 लोग पीड़ित हो चुके हैं. डेंगू से पटना में अब तक पांच और राज्य में 12 मरीजों की मौत हो चुकी है.

Dengue In Bihar: बिहार की राजधानी पटना में आज 83 और राज्य में 154 डेंगू के नए मरीज मिले हैं. पूरे राज्य की बात करें तो अब तक डेंगू से 4 हजार 416 और पटना में 2 हजार 267 लोग पीड़ित हो चुके हैं. डेंगू से पटना में अब तक पांच और राज्य में 12 मरीजों की मौत हो चुकी है. पटना में मिले नए मरीजों में 27 पाटलिपुत्र, 10 बांकीपुर, 5 अजीमाबाद, 9 कंकड़बाग के हैं. ग्रामीण इलाके में मोकामा में 1, मनेर में 1, दानापुर में 2, फुलवारी में 5, पुनपुन में 2 मरीज मिले हैं.

एक ही मच्छर के काटने से होता है डेंगू और चिकनगुनिया

दूसरी तरफ चिकनगुनिया के ममालों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. चिकनगुनिया से अबतक 84 लोग पीड़ित हो चुके हैं. बता दें कि डेंगू और चिकनगुनिया एक ही मच्छर के काटने से होता है. PMCH के चिकित्सकों का कहना है कि अभी राज्य के लोगों को डेंगू मच्छरों से बचने की जरूरत है.

Also Read: दशहरे से पहले बोधगया में डायरिया का कहर, दो बच्चे समेत तीन की मौत, 30 की हालत गंभीर

डेंगू और चिकनगुनिया से ऐसे करें बचाव

हालांकि अधिकांश मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है. घर में ही लोग ठीक हो जा रहे हैं. चिकित्सकों ने बताया कि घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें. पानी जमा हो तो साफ करने की जरूरत है. डेंगू का लक्षण मिले तो जांच करा लें. जांच की सुविधा सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क है. फुल बाजू का कपड़ा पहनें. पीड़ित मरीज को पानी खूब पीना चाहिए. घर में मच्छरदानी के अंदर रहें तो सही रहेगा. मच्छरों को भगाने के लिए रिप्लेंट आदि का इस्तेमाल करें.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >