पटना में डेंगू का डंक जारी, एक दिन में मिले 55 नए मरीज, पटलीपुत्र बना हॉट स्पॉट

Dengue In Bihar: पटना में डेंगू का डंक जारी है. बीते 10 दिनों से जिले में 50 से अधिक नये मरीज मिल रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को डेंगू के 55 नये मरीज मिले. इनमें सबसे ज्यादा पाटलिपुत्र में 12 मरीज मिले हैं.

Dengue In Bihar: पटना में डेंगू का डंक जारी है. बीते 10 दिनों से जिले में 50 से अधिक नये मरीज मिल रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को डेंगू के 55 नये मरीज मिले. इनमें सबसे ज्यादा पाटलिपुत्र में 12, कंकड़बाग में 10, बांकीपुर में सात, एनसीसी अंचल में छह, अजीमाबाद में चार, पटना सिटी में दो पीड़ित मिले. इसके अलावा एक पीड़ित की पहचान नहीं हो पायी.

वहीं, प्रखंडों में 13 डेंगू पीड़ित मिले, जिनमें सबसे ज्यादा दानापुर में चार, फुलवारीशरीफ में तीन, अथमलगोला व पटना सदर में दो-दो और दनियावां और संपतचक में एक-एक पीड़ित मिले. इसके साथ ही एक जुलाई से अब तक जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 1386 हो गयी है. वहीं, शुक्रवार को चिकनगुनिया के छह नये मरीज मिले. अब तक जिले में चिकनगुनिया के पीड़ितों की कुल संख्या 65 हो गयी है

Also Read: बिहार में एनकाउंटर से अब नहीं हिचकेंगे पुलिसकर्मी, DGP इन जगहों पर उतारने जा रहे स्पेशल टीम

मुज़फ्फरपुर में मिले तीन नए मरीज, मरीजों की संख्या हुई 88

मुजफ्फरपुर की बात करें तो जिले में डेंगू के तीन नये मरीज मिले हैं. जिले मे डेंगू के तीन नये मरीज मिलने से डेंगू मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है. डेंगू के नये मरीज कटरा, मुशहरी और मीनापुर के हैं. जिले मे अब तक डेंगू के सबसे अधिक मरीज मुशहरी और मीनापुर में मिले हैं. शहरी क्षेत्र की बात करें तो अब तक डेंगू के 11 मरीज मिल चुके हैं. डेंगू के नये मरीज मिलने के बाद प्रभावित स्थानों पर फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >