डेहरी ईओ हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग, मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की पत्नी बबीता देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. उन्होंने हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच, ₹2 करोड़ मुआवज़े और राजपत्रित पद पर नियुक्ति की मांग की है.

Dehri EO Murder Case : डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) स्वर्गीय विमल कुमार की पत्नी बबीता देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. उन्होंने मुख्यमंत्री को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं न्याय दिलाने की अपील की.

मृतक की पत्नी सीएम से चार प्रमुख मांगें रखीं

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बबीता देवी ने हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने, परिवार के जीवन-निर्वहन के लिए दो करोड़ रुपये मुआवजा देने, अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप राजपत्रित सेवा में नियुक्ति तथा पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

मंत्री रामकृपाल यादव भी रहे साथ

बबीता देवी अपनी पुत्री वैभवी विमल और पुत्र विवान विमल के साथ सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं. इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद राजेश शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे.

एक अगस्त को हुई थी हत्या

ज्ञापन में बबीता देवी ने बताया कि एक अगस्त को उनके पति विमल कुमार डेहरी से पटना आ रहे थे. इसी दौरान औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी.

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

बबीता देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : Also Read: 'मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >