बिहार शिक्षा सेवा संघ के अध्यक्ष चुने गये दीपक कुमार सिंह

रविवार को बिहार शिक्षा सेवा( प्रशासन उप संवर्ग) संघ के सदस्यों के पुनर्गठन के लिए आमसभा की बैठक बुलायी गयी.

पटना. रविवार को बिहार शिक्षा सेवा( प्रशासन उप संवर्ग) संघ के सदस्यों के पुनर्गठन के लिए आमसभा की बैठक बुलायी गयी. इस बैठक में दीपक कुमार सिंह को अध्यक्ष और अमित कुमार को महासचिव चुना गया. इस बैठक में सदस्यों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. सदस्यों के बीच से नाम प्रस्तावित कराते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष आदि का चयन किया गया. कार्यकारिणी के सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया. संघ में कुछ नये क्षेत्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया. इसमें अब्दुस सलाम अंसारी, अमर भूषण, मुकेश कुमार, प्रिया कुमारी, विकास कुमार एवं पदमज शामिल हैं. बैठक में शिक्षा सेवा की समस्याओं पर विचार किया गया. सदस्यों ने सेवा की गरिमा को पुन: बहाल करने पर विचार -विमर्श किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >