दीपक हत्याकांड: पिता अब भी लापता हत्या कर शव फेंकने की आशंका

patna news: मसौढ़ी. धनरूआ थाना क्षेत्र स्थित जियाउद्दीन चक जमालपुर गांव में रविवार को पिता व पुत्र के अपहरण और पुत्र दीपक की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है, वहीं दीपक के पिता राजेन्द्र पासवान का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

मसौढ़ी. धनरूआ थाना क्षेत्र स्थित जियाउद्दीन चक जमालपुर गांव में रविवार को पिता व पुत्र के अपहरण और पुत्र दीपक की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है, वहीं दीपक के पिता राजेन्द्र पासवान का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. जिस वजह से गांव में तनाव है, हालांकि घटना के बाद सजग हुई पुलिस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाये है. मंगलवार को गांव के पास स्थित दरधा नदी व आसपास पुलिस राजेन्द्र पासवान की खोजबीन में जुटी रही, इसके लिये गोताखोर की भी मदद पुलिस ले रही है. इधर परिजन व गांव वालों के बीच यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उनकी भी हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया गया है अथवा कहीं छिपाकर रखा गया है. पुलिस भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है.

मृतक की मां ने नौ लोगों को बनाया आरोपी :

मृतक की मां शीला देवी के बयान पर पुलिस ने नौ लोगों को नामजद किया है. इनमें विजय यादव, दीपक यादव, चंदन यादव, चुन्नू कुमार, कान्हा यादव, करू यादव, परम यादव और लालू यादव समेत अन्य शामिल हैं. आरोप है कि सभी आरोपितों ने रविवार की रात घर में घुसकर मारपीट कर पति व पुत्र का अपहरण कर लिया और पुत्र की हत्या कर नदी में फेंक दिया जिसका शव सोमवार को बरामद हुआ है और पति का अभी तक कोई अता पता नहीं है. घटना के बाद पुलिस एहतियातन गांव में कैंप कर रही है. आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की हिंसक प्रतिक्रिया को रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >