जून का महीना एंटी मलेरिया के रूप में घोषित

बिहार में पूरे जून को एंटी मलेरिया माह के रूप में घोषित किया गया है. इस दौरान पूरे महीने में मलेरिया से बचाव को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया जायेगा.

संवाददाता, पटना

बिहार में पूरे जून को एंटी मलेरिया माह के रूप में घोषित किया गया है. इस दौरान पूरे महीने में मलेरिया से बचाव को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया जायेगा. राज्य में अभी 906 मलेरिया मरीज चिह्नित हुए हैं. राज्य के अंदर मलेरिया को 2027 तक कैटेगरी एक से कैटेगरी जीरो की निर्धारित श्रेणी के बीच लाया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार ने वर्ष 2022 में मलेरिया संक्रमण को कम करते हुए कैटेगरी दो से कैटेगरी एक में छलांग लगायी थी. राज्य मलेरिया कार्यालय के द्वारा राज्य में इस वर्ष भी मलेरिया दिवस पर विविध कार्यक्रम व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राज्य में मलेरिया नियंत्रण को लेकर वर्ष 2024 में कुल 225623 बुखार पीड़ितों का मलेरिया जांच किया गया जिनमे कुल 906 मलेरिया मरीज पॉजिटिव पाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >