तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: ऐश्वर्या ने मांगा है आलीशान घर और ₹1.5 लाख मासिक खर्च, आज कोर्ट में होगा अहम फैसला!

Tejpratap-Aishwarya Controversy: राजद विधायक तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. ऐश्वर्या ने उच्च स्तरीय आवास, कार, ड्राइवर और ₹1.5 लाख मासिक खर्च की मांग की है, जिस पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी.

Tejpratap-Aishwarya Controversy: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक का मामला छह वर्षों से कानूनी प्रक्रिया में उलझा हुआ है. इस बीच, ऐश्वर्या ने पटना के एसके पुरी इलाके में एक उच्च स्तरीय आवास, कार, ड्राइवर, नौकर और ₹1.5 लाख मासिक खर्च की मांग की है. इस पर आज, मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होगी.

गोला रोड के फ्लैट को किया खारिज

सितंबर 2023 में फैमिली कोर्ट ने तेजप्रताप यादव को ऐश्वर्या के लिए रहने की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया था. इसके जवाब में तेजप्रताप ने पटना के गोला रोड स्थित ₹20,000 किराए वाले तीन कमरे के फ्लैट की पेशकश की, जिसे ऐश्वर्या ने ठुकरा दिया. इसके बाद, 10 जून 2024 को ऐश्वर्या ने नया आवेदन दाखिल कर उच्च स्तरीय आवास और अन्य सुविधाओं की मांग की. अब कोर्ट ने तेजप्रताप को एसके पुरी इलाके में घर चिह्नित कर जानकारी देने का निर्देश दिया है.

हाईकोर्ट तक पहुंचा विवाद

2019 में फैमिली कोर्ट ने ऐश्वर्या को ₹22,000 मासिक अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था. हालांकि, 2020 में ऐश्वर्या ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि उन्हें केवल पैसे नहीं, बल्कि 10 सर्कुलर रोड जैसी सुविधाओं वाला घर चाहिए. हाईकोर्ट ने मामला फैमिली कोर्ट को वापस भेज दिया और छह महीने में निर्णय सुनाने का निर्देश दिया.

तेजप्रताप के वकील की प्रतिक्रिया

तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह का कहना है कि तेजप्रताप पहले ही ऐश्वर्या को पर्याप्त धनराशि दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि यदि ऐश्वर्या को नया घर और अन्य सुविधाएं चाहिए, तो उन्हें पहले तेजप्रताप द्वारा दी गई रकम लौटानी होगी. इस पर ऐश्वर्या ने ₹10 लाख वापस कर दिए, लेकिन बाद में उन्होंने ₹1.5 लाख मासिक भत्ते और अन्य सुविधाओं की मांग कर दी.

Also Read: लैंड फॉर जॉब मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टली, अब इस दिन होगी हियरिंग…

कड़ी आपत्ति जता सकते हैं तेजप्रताप

आज, 18 फरवरी को कोर्ट में ऐश्वर्या की नई मांगों पर फैसला लिया जाएगा. इस मामले में तेजप्रताप की ओर से कड़ी आपत्ति जताई जा सकती है. कानूनी दांव-पेच के चलते यह केस बिहार की राजनीति और सामाजिक चर्चा का अहम विषय बनता जा रहा है. अब देखना यह होगा कि कोर्ट क्या निर्णय लेता है और यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >