बिक्रम. सोन नदी में डूबे युवक का मिला शव

सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने के बाद लापता हुए सौरभ के शव को एनडीआरएफ के गोताखोरों ने ढूंढ निकला.

बिक्रम. सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने के बाद लापता हुए सौरभ के शव को एनडीआरएफ के गोताखोरों ने ढूंढ निकला. जानकारी हो कि बीते दिन बुधवार को नहाने के दौरान धनराज छपड़ा गांव निवासी सौरभ कुमार सोन नदी में डूब गया था. एनडीआरएफ के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दूसरे दिन गुरुवार को शव को ढूंढ निकाला. शव को देखते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. पुलिस इस मामले में यूडी अंकित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.ग्रामीणों ने बताया कि बालू माफियाओं ने जगह-जगह बालू खोद कर सोन नदी को मौत का कुआं बना दिया है, जिसमे नदी की गहराई कहीं तीन फीट, तो कहीं 30 फीट हो गयी है. अबतक कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है. प्रशासन को ऐसे लोगो पर कार्रवाई करनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >