दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल कब तक होगा तैयार? हर साल 23 लाख यात्री कर सकेंगे सफर

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन नवंबर तक तैयार हो जाएगा. इससे पहले जुलाई महीने तक ही इसे पूरी तरह बनकर तैयार होना था, लेकिन किसी कारण देरी होने के बाद अब यह नवंबर में चालू हो सकेगा. इसके जरिए हर साल 23 लाख यात्री सफर कर सकेंगे.

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का काम 54 प्रतिशत पूरा हो गया है. नवंबर महीने में इसे चालू कर दिया जाएगा. नए टर्मिनल को जुलाई तक पूरी तरह तैयार होकर चालू होना था. लेकिन, बचे 46 प्रतिशत का काम पूरा होने में 10 महीने और लगेंगे. ऐसे में नवंबर तक यह पूरी तरह तैयार होकर चालू हो पाएगा. नए एयरपोर्ट टर्मिनल के पूरी तरह फंक्शनल होने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों की परिचालन क्षमता चार गुना बढ़ जाएगी. हर साल 23 लाख यात्री सफर कर सकेंगे.

कितने एरिया में फैला है टर्मिनल?

दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 62800 वर्गमीटर में फैला है और यह तीन मंजिला है. इसमें नीचे बेसमेंट और ऊपर दो मंजिलें हैं, जिनमें ग्राउंड फ्लोर पर अराइवल और फर्स्ट फ्लोर पर डिपार्चर सेक्शन होगा. इसके साथ ही एयरफोर्स स्टेशन के पास बने सिविल एनक्लेव परिसर में गाड़ियों की पार्किंग के लिए मल्टी लेवल पार्किंग और अन्य यात्री सुविधाएं भी विकसित होंगी. इन सब पर 911 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

2743 मीटर लंबा है रनवे

साथ ही 2743 मीटर लंबा एयरफोर्स रनवे बोइंग और एयरबेस जैसे विमानों के उड़ने और उतरने के लिए पर्याप्त है. लिहाजा ये विमान पटना की तुलना में दरभंगा में अधिक आसानी से उतर सकते हैं. विमानों के उड़ने और उतरने के लिए रनवे को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इसकी रिकार्पेटिंग की गई है और ऊपर कोलतार की नई लेयर चढ़ाई गई है. इससे रनवे की ग्रिप और भी बेहतर हो गई है और यहां उतरने वाले विमानों का ब्रेक इससे बेहतर काम करेगा.

एक साथ खड़े हो सकते हैं 7 विमान

नए टर्मिनल के एप्रन में एक साथ सात विमान खड़े हो सकेंगे. इसके लिए यहां सात पार्किंग-वे बनाए जा रहे हैं. अभी यहां केवल दो पार्किंग-बे हैं. ऐसे में नए टर्मिनल के बनने के बाद विमानों की परिचालन क्षमता लगभग चार गुनी बढ़ जाएगी. अभी यहां से केवल 16 फ्लाइटों का परिचालन हो रहा है, जो बढ़कर 64 तक हो सकती है. यात्रियों की संख्या की दृष्टि से देश के सबसे तेजी से बढ़ते एयरपोर्ट में से यह एक है.

Also Read: पप्पू यादव की याचिका पर सुनवाई आज, रविवार को भेजा गया था बेऊर जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >