पटना: गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा की पूजा-अर्चना, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दानापुर के छावनी कार्यालय परिसर में दो दिवसीय साईं बाबा महोत्सव का भक्तिमय समापन हुआ. श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम में काकड़ आरती, साईं नाम जाप, सच्चरित्र पाठ और विशाल भंडारा शामिल रहा.

Patna Guru Purnima: दानापुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर के छावनी कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय साईं बाबा महोत्सव बुधवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया. पूरे दिन बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

काकड़ आरती से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

बुधवार की सुबह सद्गुरु साईनाथ महाराज के जयकारों के बीच काकड़ आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद साईं बाबा का मंगल स्नान, श्रृंगार, हवन और विशेष पूजन किया गया. श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया. दिनभर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन और पूजन करते रहे.

साईं नाम जाप और सच्चरित्र पाठ में शामिल हुए श्रद्धालु

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने साईं नाम जाप और साईं सच्चरित्र पाठ में भाग लिया. मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया.

भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का महाप्रसाद ग्रहण किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी. पूरे दिन प्रसाद वितरण का क्रम जारी रहा.

गणमान्य लोगों ने भी की पूजा-अर्चना

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि भूषण उर्फ बेला यादव, समाजसेवी धीरज यादव, भाजपा नेता सनोज यादव, छावनी परिषद के सीईओ वरुण कुमार, परिषद की नामित सदस्य आशा देवी, समाजसेवी पिंकी देवी, नरेश कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने साईं बाबा की पूजा-अर्चना की.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे स्वयंसेवक

साईं अंगना के अभियंता छोटे लाल, अरविंद बिहारी, दीपक केसरी, आशीष कुमार, संजय, दीपू केसरी, सोनू बाबा, अविनाश कुमार सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में पूरे समय सक्रिय रहे. आयोजकों ने बताया कि भव्य भंडारा और भजन संध्या के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव का समापन हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar danapur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >