हल्की बारिश ने खोली दानापुर में जल निकासी व्यवस्था की पोल, कई मोहल्लों में घुटनों तक भरा पानी

दानापुर में थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिसने नगर की जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने नालों की सफाई न होने और ड्रेनेज सिस्टम की खराबी को इसका मुख्य कारण बताया है.

दानापुर में नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुई हल्की बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई. महज कुछ देर की बारिश के बाद ही कई वार्डों की सड़कें और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए. जगह-जगह जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

हालांकि, उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश खत्म होने के बाद सड़कों पर जमा पानी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी. कई इलाकों में सड़क और नाली का अंतर तक नजर नहीं आ रहा था.

इन इलाकों में सबसे अधिक जलजमाव

बारिश के बाद झखड़ी महादेव मंदिर रोड, पंचशील नगर, बैंक कॉलोनी, खरजा रोड, न्यू प्रगति नगर, ऊर्जा नगर, बीबीगंज, सुल्तानपुर मठ रोड, मार्शल बाजार रोड और लाल कोठी रोड समेत कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को इसी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. जलजमाव वाले इलाकों में दोपहिया और पैदल चलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई.

घुटनों तक पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

बारिश के बाद कई सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया. इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित रही. रिहायशी इलाकों में जलभराव के कारण बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर वर्ष दानापुर के कई इलाकों में इसी तरह जलजमाव की स्थिति बनती है. कुछ देर की बारिश में ही सड़कें पानी में डूब जाती हैं और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.

नालों की सफाई नहीं होने का आरोप

स्थानीय लोगों ने जलजमाव के लिए नालों की समय पर सफाई नहीं होने और ड्रेनेज सिस्टम की खराब व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है. लोगों का कहना है कि नालों की नियमित सफाई और उड़ाही नहीं होने के कारण बारिश का पानी आसानी से निकल नहीं पाता है.

औरंगाबाद के भुइयां बिगहा में बारिश बनी आफत, सड़क पर चढ़ा बड़की आहर का पानी; गांव का संपर्क बाधित

नगरवासियों का आरोप है कि हर साल जलजमाव से निजात दिलाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. बारिश होते ही शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन जाती है.

जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान की मांग

लोगों ने प्रशासन से नालों की नियमित सफाई कराने, जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.

एक सप्ताह से ईओ सह प्रशासक का पद खाली

वहीं, नगर परिषद में पिछले एक सप्ताह से ईओ सह प्रशासक नहीं हैं. ऐसे में नगर की जल निकासी व्यवस्था और अन्य जरूरी कामकाज पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी के नहीं रहने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

दानापुर में हल्की बारिश के बाद हुए जलजमाव ने एक बार फिर नगर की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हर साल लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि कुछ देर की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाएं, तो इससे नालों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

नवादा में टोटो की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम के सिर से उठा मां का साया,आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >