दानापुर में पहली तेज बारिश में डूबी सड़कें, कई मोहल्लों में जलजमाव; एसडीओ और ईओ ने लिया जायजा

Patna waterlogging : दानापुर नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र में देर रात हुई बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. महज कुछ घंटों की बारिश के बाद कई वार्डों की सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए. स्थानीय लोगों ने नालों की समय पर सफाई नहीं होने और ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने को जलजमाव के लिए जिम्मेदार ठहराया.

Patna waterlogging : दानापुर नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. महज कुछ घंटों की बारिश के बाद कई वार्डों की सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए. जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

एसडीओ और ईओ ने किया निरीक्षण

जलजमाव की सूचना मिलने पर एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रशासक पंकज कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने जल निकासी की व्यवस्था युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया. पंकज कुमार ने बताया कि प्रभावित इलाकों से पानी निकालने के लिए मोटर पंप लगाए गए हैं और तेजी से जल निकासी का कार्य कराया जा रहा है.

इन इलाकों में सबसे अधिक जलजमाव

बारिश के बाद झखड़ी महादेव मंदिर रोड, पंचशील नगर, बैंक कॉलोनी, खरजा रोड, न्यू प्रगति नगर, ऊर्जा नगर, सुल्तानपुर समेत कई मोहल्लों में गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. कई स्थानों पर लोगों को अपने घरों से मोटर लगाकर पानी निकालना पड़ा.

घुटनों तक पानी, आवागमन हुआ प्रभावित

सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से आम लोगों की आवाजाही प्रभावित रही. रिहायशी इलाकों में जलभराव के कारण बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी.

नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने जलजमाव के लिए नालों की समय पर सफाई नहीं होने और ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने को जिम्मेदार ठहराया. लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जाता. उन्होंने आरोप लगाया कि नाला उड़ाही का कार्य समय पर नहीं होने के कारण हर साल ऐसी समस्या उत्पन्न होती है. नगरवासियों ने प्रशासन से नालों की नियमित सफाई, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay kumar danapur

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >