पटना: पहले देश के बड़े-बड़े कॉलेजों के बारे में बताया, फिर एडमिशन के लिए फॉर्म भरने के नाम पर ओटीपी मांगा, उड़ा लिए 2.3 लाख रुपए…

Cyber Crime News: कॉलेज में एडमिशन के नाम पर पटना जिला के कंकड़बाग के आरएमएस कॉलोनी के रहने वाले प्रणय से 2.3 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ है. इस मामले में युवक ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है.

Cyber Crime News: कॉलेज में एडमिशन के नाम पर पटना जिला के कंकड़बाग के आरएमएस कॉलोनी के रहने वाले प्रणय से 2.3 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ है. इस मामले में युवक ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है.

बता दें कि प्रणय गूगल पर देश के कॉलेजों के बारे में सर्च कर रहे थे. तभी एक वेबसाइट पर कॉलेज में एडमिशन को लेकर जानकारी दिखी. उन्होंने उस पर दिए नंबर पर कॉल लगाया. फिर आया ठग का कॉल और बातों बातों में उड़ा लिए लाखों रुपए.

गूगल सर्च कर वेबसाईट से निकाले थे नंबर

मिली जानकारी के अनुसार अपने बच्चे के एडमिशन के लिए वह अच्छे कॉलेज के बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहे थे. इसी दौरान एक वेबसाइट पर देश के बड़े-बड़े कॉलेजों में एडमिशन कराने के बारे में बताया गया था.

वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर प्रणय ने कॉल किया. पहली बार तो किसी ने फोन नहीं उठाया. कुछ देर बाद अंजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले शख्स ने प्रणय से कहा कि वह अच्छे कॉलेजों में बच्चों का नामांकन कराते हैं. इसके बाद दोनों के बीच घंटों बात हुई.

ये भी पढ़ें: बिहार में कचरा प्रबंधन को लेकर लागू होगी नई व्यवस्था, शहरों में कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण को लेकर लगेंगे नए प्लांट…

ऑनलाइन फॉर्म भरने के नाम पर मांगा ओटीपी

बातचीत के दौरान शातिर ने प्रणय से बच्चे का पूरा डिटेल मांगा. इसके बाद कई सारे कॉलेज के बारे में बताया. ऑनलाइन फॉर्म भरने के नाम पर युवक से पहले 500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस मांगा. बाद में झांसा में लेकर ओटीपी मांग लिया. ओटीपी मिलते ही कुछ ही मिनटों में 2.3 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हो गया. इस बात की जानकारी तब हुई जब वह मैसेज देखे. इसके बाद शातिर ने मोबाइल ऑफ कर लिया. अब सभी कॉल लगाकर परेशान हो रहे लेकिन कॉल लग नहीं रहा.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर खरगे का बयान आया सामने, कह दी ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >