पाकिस्तान का यह फोन कॉल आपको करेगा तबाह, लिंक पर क्लिक करते ही हो जाएगा बड़ा खेल

Cyber Crime: दरभंगा में साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक युवक को पाकिस्तान और मलेशिया के नंबरों से ब्लैकमेल किया जा रहा है. अपराधियों ने उसके मोबाइल का डेटा हैक कर मॉर्फिंग के जरिए फर्जी न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश की.

Cyber Crime: बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय ऋषभ राज साइबर ठगी का शिकार हो गए. अपराधियों ने उनके मोबाइल को हैक कर फोटो और वीडियो मॉर्फिंग कर दी और उन्हें ब्लैकमेल करने लगे. पाकिस्तान और मलेशिया के नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल आने लगे. जिसमें ऋषभ से पैसों की मांग की जा रही थी.

कैसे हुआ साइबर अटैक?

मिली जानकारी के अनुसार, ऋषभ के खाते में 10 मार्च को किसी ने 1201 रुपये भेज दिए. 17 मार्च को पाकिस्तान के एक नंबर से वॉट्सऐप पर कॉल आया और कहा गया कि उन्होंने एक लोन लिया था, जिसकी EMI 1850 रुपये तुरंत चुकानी होगी. ऋषभ ने जब इस बात से इनकार किया तो अपराधियों ने एक लिंक भेजकर खुद चेक करने को कहा.

जैसे ही ऋषभ ने लिंक पर क्लिक किया, उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. दोबारा ऑन करने पर अपराधियों ने कॉल कर बताया कि उनके फोन का पूरा डेटा, गैलरी, कॉन्टैक्ट लिस्ट हैक कर लिया गया है. उन्होंने मॉर्फ किए हुए न्यूड फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 1850 रुपये की मांग की.

पैसा देने के बाद भी नहीं रुकी ब्लैकमेलिंग

बदनाम होने की डर से ऋषभ ने दिए गए लिंक पर जाकर 1850 रुपये जमा कर दिए. लेकिन इसके बाद अपराधियों की मांग बढ़ती गई. इस बार इंडोनेशिया के नंबर से मैसेज आया कि एक और EMI भरनी होगी. अंततः तंग आकर ऋषभ ने साइबर क्राइम पोर्टल और कमतौल थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

साइबर पुलिस की चेतावनी

सदर एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने बताया कि इस तरह के मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. अज्ञात नंबर से आने वाले कॉल्स और लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >