सीएसआइआर यूजीसी नेट दिसंबर का रिजल्ट जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआइआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआइआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. इस बार सीएसआइआर नेट परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से दो मार्च के बीच आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित हुई और 1,74,785 उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया. एनटीए ने 11 मार्च को प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड उत्तरों के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी. जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं थे, उनको 14 मार्च त��� वेबसाइट के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >