पटना में अपराधियों का तांडव, दवा कारोबारी समेत दो युवकों को किया गोलियों से छलनी

Patna Crime News: राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. नाजुक स्थिति में दोनों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया. जहां इलाज जारी है.

Patna Crime News: राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मौके से 8 खोखे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. घायलों की पहचान 24 वर्षीय बिट्टू कुमार और 22 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है. बिट्टू दवा कारोबारी है, जबकि दीपू प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.

गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को पटना एम्स पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है. वारदात को तीन बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया, जो फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पुरानी रंजिश का शक

घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: बिहार के बेरोजगार युवकों को शिकार बना रहे साइबर अपराधी, टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ऐसे उड़ा रहे लाखों रुपए

पटना में बढ़ते अपराध पर सवाल

राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नौबतपुर में देर रात गोलीबारी की इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >