पटना के स्काउट गाइड कैंपस में दिनदहाड़े मर्डर, स्कूटी सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या

Crime News: पटना के बुद्धा कॉलोनी में दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात कोतवाली से महज 300 मीटर दूर बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड कैंपस में हुई. मृतक राजेश कुमार लाइट डेकोरेशन का काम करता था.

Crime News: पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े अपराधियों ने स्कूटी सवार युवक को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह वारदात कोतवाली थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड के कैंपस में हुई. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और मृतक की चप्पल बरामद हुई है.

डेकोरेशन साइट देखने पहुंचे थे राजेश, सिर में मारी गोली

मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो लाइट डेकोरेशन का काम करता था. सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह स्काउट गाइड कैंपस में डेकोरेशन का काम देखने पहुंचे था. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने नजदीक से सिर में गोली मार दी, जिससे वे स्कूटी समेत नीचे गिर पड़े और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

स्टाफ ने सुनाई आंखोंदेखी

स्काउट गाइड कैंपस में मौजूद स्टाफ ने बताया, “हमलोग अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई. बाहर निकले तो देखा कि राजेश जमीन पर पड़े थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.”

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

किसी से दुश्मनी थी या नहीं, पता नहीं

राजेश कुमार किसके निशाने पर थे और उनकी किसी से कोई रंजिश थी या नहीं, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >