Crime News: जहानाबाद के चुनुकपुर गांव में गैंगवार, रूक-रूक कर हो रही फायंरिग से दहशत में लोग

Crime News: घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पुलिस टीम कैंप कर रही है. फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है.

Crime News: जहानाबाद. जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनुकपुर गांव में देर रात से ही रूक रूक कर फायरिंग हो रही है. दो गुटों के बीच चल रहे गैंगवार से गांव के लोगों में दहशत व्यप्त है. शुक्रवार सुबह से समाचर लिखे जाने तक ग्रामीण खौफ से अपने-अपने घरों में दुबक गए हैं. घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी, लेकिन सुबह गांव पहुंची पुलिस स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है.

पिछले दिनों हुई एक हत्या के बाद बढ़ा विवाद

गैंगवार के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व चुनुकपुर गांव के रहने वाले रहेस यादव की दूसरे गुट के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से गांव में दोनों गुटों में विवाद गहराता चला गया. उसकी वजह से गुरुवार देर रात से ही गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग की सूचना आ रही है.

Also Read: Bihar Land Survey : जमीन सर्वे के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे हो सकता है यह काम

गांव में कैंप कर रही पुलिस टीम

घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पुलिस टीम कैंप कर रही है. फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है, हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि बीते देर रात से ही फायरिंग की जा रही है, लेकिन पुलिस सुबह में गांव पहुंची है. पुलिस के कैंप करने के बावजूद भी दोनों गुटों की ओर से एक दूसरे पर फायरिंग की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >